ATMS College of Education Menmoms
News

पति के कहने पत्नी को धोने पडे़ बर्तन, जिससे उसके इंस्टाग्राम पर कम हुए दो फॉलोअर्स , पत्नी पहुंची थाने

पति के कहने पत्नी को धोने पडे़ बर्तन, जिससे उसके इंस्टाग्राम पर कम हुए दो फॉलोअर्स , पत्नी पहुंची थाने

, हापुड़।

फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील बनाकर डालने की वजह से परिवारिक जीवन में कलह बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला महिला थानें में आया,जब एक पत्नी ने पति पर जबरन रसोई में जाकर जबरन बर्तन मंजवाने के दौरान इंस्टाग्राम पर महिला के दो
फॉलोअर्स कम होने से क्षुब्ध होकर पति के विरुद्ध महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। महिला थाना प्रभारी ने दंपत्ति को बुलाकर उनका समझौता करवा दिया। इसके बावजूद भी पत्नी ने रोजाना इंस्टाग्राम पर दो रील रोज बनाने की शर्त रख दी। जिस पर पति पत्नी को मनाकर अपने साथ नोएडा ले गया।

जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा निवासी एक व्यक्ति ने महिला थाने में दिए पत्र में कहा कि उनकी पत्नी हाथ समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहती है और रोजाना रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालती है,जब वह इसका विरोध करते हैं,तो वह उनके विरुद्ध थाने में दहेज उत्पीड़न की तहरीर दे आती है।

मामले में महिला थाना प्रभारी अरूणा राय ने बताया कि पीड़ित की पत्नी को पिलखुवा से बुलाकर दोनों में समझौता करवाया,तो पत्नी ने बताया कि कि पति के कहने पर रसोई में जाकर मुझे बर्तन धोने पड़े, जिस कारण मेरे दो फॉलोअर्स कम हो* गए। मुझे रील बनानी है और फॉलोअर्स बढ़ाने है। जिसपर उस महिला को परिवार और समाज तथा आम जीवन में सोशल मीडिया के अलावा अन्य जिम्मेदारियों को समझाया। तब जाकर दोनों के बीच समझौता हुआ है, लेकिन जाते जाते महिला ने कहा कि वह रोजाना दो रील सोशल मीडिया पर शेयर करेगी,जिस पर पति तैयार हो गया और अपने साथ ले गया।

महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि रोजाना ऐसे मामलें थाने में आ रहे हैं,जिस कारण मोबाइल व सोशल मीडिया के कारण लोगों के घर उजड़ने की कोशिश होती रहती है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page