ATMS College of Education Menmoms
News

एस एस वी कालेज के मंत्री पर घर में घुसकर धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

एस एस वी कालेज के मंत्री पर घर में घुसकर धमकी देने का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़/गाज़ियाबाद।

नगर के प्रमुख एसएसवी कॉलेज हापुड़ के सचिव अमित अग्रवाल उर्फ जोनी के विरुद्ध गाज़ियाबाद निवासी एक व्यक्ति ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के चिरंजीव विहार नर्मदा टावर निवासी संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने एसएसवी कॉलेज हापुड़ में हुई अनियमितता की शिकायत शासन में की थी। इसकी जांच चल रही है। एसएसवी कॉलेज के सचिव अमित अग्रवाल उर्फ जोनी उनपर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। 28 मई को अमित उनके घर पर आए। उस वक्त उनकी पत्नी रश्मि वहां मौजूद थीं।

अमित ने उनसे शिकायत वापस लेने को कहा। आरोपी ने धमकी दी कि शिकायत वापस नहीं ली गई तो पूरे परिवार को जान से हाथ धोना पड़ेगा। उन पर पहले भी दो केस दर्ज हैं।

एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि सोसायटी में लगे सीसीटीवी खंगाले गए हैं।

वहीं, एसएसवी कॉलेज के सचिव अमित अग्रवाल ने बताया कि उनपर लगे सभी आरोप झूठे व बेबुनियाद हैं। उन्होंने किसी को भी धमकी नहीं दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page