ATMS College of Education Menmoms
News

डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित,मचा हडक़ंप

डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित,मचा हडक़ंप

=जन चौपाल में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,निस्तारण के दिये निर्देश

हापुड़।

डीएम अभिषेक पांडे की अध्यक्षता में हापुड़ ब्लाक क्षेत्र के गांव ग्राम डहाना में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों का निर्देशित किया। साथ ही ग्रामीण द्वारा शिकायत करते पर लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिये।

मंगलवार को गांव डहाना में आयोजित जन चौपाल में अधिकारियों द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी गई। इसके उपरांत डीएम अभिषेक पाण्डेय ने ग्राम वासियों से गांव की समस्याएं सुनी तथा मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका निस्तारण कराया गया तथा जो समस्याएं लंबित रह गई हैं उनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

जन चौपाल के दौरान ग्राम वासियों द्वारा विभिन्न समस्याएं जैसे राशन की उपलब्धता, पानी की उपलब्धता, आवासीय योजनाओं द्वारा मकान बनाने,शौचालय,पानी का भराव तथा पानी के निकासी की समस्या आदि के बारे में ग्रामीणों द्वारा जिला अधिकारी को अवगत कराया गया।

जन चौपाल में ग्रामीण की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page