ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

50 चीजें निगलने वाले सचिन ने गाज़ियाबाद स्थित नशामुक्ति केंद्र के संचालक को ठहराया जिम्मेदार, कटे टांकें

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।

गाज़ियाबाद के सर्वोदय नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रहकर दो पेन, 19 टूथब्रश व 29 चम्मच खानें वालें सचिन ने केन्द्र संचालक को इसका जिम्मेदार ठहराया। पीड़ित के अनुसार खाना ना मिलने व खराब व्यवहार को लेकर उसने ऐसी चीजें निगल ली थी, जो गलत था।

शुक्रवार को नगर के प्रमुख अस्पताल देवनंदनी अस्पताल में अपने टांकें कटवाने के बाद सचिन ने एनबीटी से बात करते हुए बताया कि नशे से मुक्ति के लिए परिजनों ने उसे बुलन्दशहर से गाजियाबाद सर्वोदय नशामुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया था। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि केन्द्र संचालक के अभद्र व्यवहार व भूख लगने पर वह स्टील की चम्मच व अन्य चीजें निगल लेता था और ऊपर से पानी पी लेता था, जिसमें उसे कोई दर्द नहीं होता था। घंटों बाद उसे पेट में दर्द होता था।

पीड़ित ने बताया कि ज्यादा दर्द होने पर उसे देवनंदनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसके पेट से दो पेन, 19 टूथब्रश व 29 चम्मच निकाल उसकी जान बचा ली।

सचिन ने कहा कि उसे अपनी ग़लती का एहसास है,वह लोगों से भी अपील करता है कि ऐसा कुछ भी सेवन ना करें, जिससे परिवार व समाज को दिक्कत हो।

 

अस्पताल के चेयरमैन डॉ श्याम कुमार ने बताया कि यह एक प्रकार की बीमारी होती है। जिसमें मरीज डिपरेशन का शिकार होकर ऐसी हरकतें करते रहते हैं, यदि समय रहते आपरेशन नहीं होता ,तो उसका जीवन खतरें में पड़ सकता था।

उन्होंने बताया कि आज सचिन के आधे टांगें काट दिए गए हैं। सचिन अब पहले से ज्यादा स्वस्थ हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page