40 साल की प्रेमिका 18 साल के प्रेमी के साथ बच्चों को छोड़ नगदी व जेवरात लेकर हुई फरार

हापुड़।
थाना देहात क्षेत्र निवासी दो बच्चों की 40 वर्षीय मां 18 वर्षीय प्रेमी के साथ लाखों रुपए के जेवरात व 80 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस को प्रेमी समेत उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर, -पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला शिवचरनपुरा निवासी ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण – करता है। उनकी 18 साल पूर्व जिला मेरठ मल्लयाना फाटक निवासी से शादी हुई थीं। शादी के बाद एक दस वर्षीय पुत्र और आठ वर्षीय पुत्री हैं। पड़ोस में रहने वाले 18 साल के युवक से पत्नी का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उसकी पत्नी बच्चों को छोड़ लाखों रुपए के पुश्तैनी जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












