News
4.30 लाख रुपये के पटाखों सहित एक गिरफ्तार

4.30 लाख रुपये के पटाखों सहित एक गिरफ्तार
हापुड़। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पसवाड़ा गांव से पुलिस ने करीब एक 4:30 लाख रुपए कीमत के अवैध पटाखे पकड़े हैं। इनका दीपावली पर बिक्री के लिए लाकर भंडारण किया गया था। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था।
थाना प्रभारी धीरज मलिक ने बताया कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के पसवाड़ा गांव में एक मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण होने की सूचना मिली थी ! उसके बाद पुलिस टीम के साथ दबिश देकर मकान की जांच की गई। वहां से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं!
उन्होंने बताया कि पटाखों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वही एक युवक को इस हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।












