ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

2024 में केन्द्र में पुन:भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी:दीपक भाटी

भाजयुमो कार्यकर्ता महासंपर्क अभियान में सर्वश्रेष्ठ कार्य करेंगे:सतेन्द्र अवाना

हापुड़-
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना  ने  कहा कि प्रदेश
नेतृत्व ने सांगठनिक कार्यक्रम हापुड़ जिले को जब भी दिए हैं,उसको
भाजयुमो जिला कमेटी ने सर्वश्रेष्ठ किया है,और कई कार्यक्रम में हापुड़
जिला पश्चिम में प्रथम स्थान भी प्राप्त कर चुका है।
                  शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजयुमो
जिलाध्यक्ष दीपक भाटी के नेतृत्व में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में
प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंन्द्र अवाना मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि 1 जून से आगामी 30 जून तक महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा
है। जिसमें समस्त जिला पदाधिकारी व जिले के समस्त मण्डल अध्यक्ष जो भी
कार्यक्रम आएगा उसको सर्वश्रेष्ठ करने का कार्य करेंगे। जिससे आगामी
लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पुन:मजबूत बनाने का
कार्य सभी कार्यकर्ता करेंगे।
            उन्होंने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार की योजनाओं को
विस्तृत रूप से समस्त भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गिनवाया।
          भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष
सतेंद्र अवाना को आश्वासन दिलाया। सभी जिला पदाधिकारी व समस्त मण्डल
अध्यक्ष आगामी जो भी कार्यक्रम आएगा। उसको पूर्ण रूप से सफल बनाने का
कार्य हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे। कार्यक्रम का संचालन हर्षदीप
त्यागी ने किया
       इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह कस्तला,मोहित पाल,पुनीत
जाटव,जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा,जिला मंत्री राजन
बाल्मीकि,जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, जिला कार्यालय प्रमुख
तेजस्वी मिश्रा,जिला सोशल मीडिया प्रमुख अनमोल प्रजापति,कुश तोमर,रोमी
बाल्मीकि, वरदान शर्मा,रितिक त्यागी,अनुज शर्मा,कपिल शर्मा आदि उपस्थित
थे।

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School
Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page