20 हजार रुपए के ईनामी गैंगस्टर को पुलिस ने गोली मारकर किया गिरफ्तार

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में देर रात पुलिस ने 20 हजार रुपए के ईनामी गैंगस्टर को मुठभेड़ में गोली मारकर घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ गढ़-मेरठ मार्ग पर मंगलवार की देर शाम चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक बदमाश की टांग में जा लगी। घायल बदमाश की पहचान मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के गली नंबर चार में रहने वाले जैद के रूप में हुई है। वह गढ़मुक्तेश्वर से एक मामले में गैंग्स्टर में वांछित चल रहा था, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उससे एक 315 बोर का तमंचा, खाली एवं जिंदा कारतूस, बाइक बरामद की है। उस पर हापुड़ एवं मेरठ में एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।












