20 लाख रूपये से दो मौहल्लों के पार्कों का होगा सुंदरीकरण

हापुड़।
नगर पालिका द्वारा मोहल्ला शिवपुरी में गणेश चौक के पास और नवज्योति कॉलोनी में पाकों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। 15 वें वित्त आयोग से मिली करीब 20 लाख रुपये की धनराशि से यह कार्य होंगे। इसके अलावा पांच मोहल्लों में करीब 64 लाख रुपये से सड़कें और नाली का निर्माण होगा।
नगर पालिका द्वारा 8.52 लाख से मोहल्ला रफीकनगर में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 12.54 लाख से मोहल्ला चमरी में बालाजी मंदिर की ओर नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 14.49 लाख से मोहल्ला शिवगढ़ी में नाली व सीसी सड़क, तीन लाख से मोहल्ला चेतनपुरा में
सभासद वाली गली में नाली व सड़क 12.91 लाख से मोहल्ला न्यू भीमनगर में एलएन रोड पर नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क और 13.30 लाख से मोहल्ला चमरी में शिवमंदिर वाली गलियों में नाली व सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
इसके अलावा 7.58 लाख से मोहल्ला नवज्योति कॉलोनी में मंदिर के पास तीन पार्कों और 12.43 लाख से मोहल्ला शिवपुरी में गणेश चौक के पास पार्क का सौंदर्याकरण होगा।
मामले में पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि सभी सात कार्य 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि से होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण शुरू करा देंगे












