2.50 करोड़ रुपए की एक्सपायर शराब बुल्डोजर से कराई नष्ट

2.50 करोड़ रुपए की एक्सपायर शराब बुल्डोजर से कराई नष्ट
हापुड़।
आबकारी विभाग ने जिलें में विभिन्न मामलों में पकडी गई 2.50 करोड़ रुपए की एक्सपायर हो चुकी बीयर और विदेशी शराब को बुल्डोजर से नष्ट किया है।
ज़िला आबकारी अधिकारी प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार की शाम ओम किरण लॉजिस्टिक पार्क में कालबाधित बीयर और विदेशी मदिरा का विधिवत विनष्टीकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि ओम किरण लॉजिस्टिक पार्क से कुल 6,188 पेटियां बीयर और 92 केग नष्ट किए गए। इसके अतिरिक्त, हापुड़ स्थित थोक अनुज्ञापन अपार रस्तोगी के प्रतिष्ठान से 31 पेटियां विदेशी मदिरा और 23 पेटियां कालबाधित बीयर भी नष्ट की गईं।
उन्होंने बताया कि यह सभी मदिरा अपनी निर्धारित वैधता अवधि पूरी कर चुकी थी। नियमानुसार, ऐसी मदिरा को नष्ट करना अनिवार्य होता है ताकि इसे बाजार में जाने से रोका जा सके।












