1942 के शहीदों की याद में 11 अगस्त को इन्द्रप्रस्थ कालेज में आयोजित होगी एक संगोष्ठी

1942 के शहीदों की याद में 11 अगस्त को आयोजित होगी एक संगोष्ठी
हापुड़।
प्रबुद्ध जन संघ व 1942 शहीद स्मारक समिति के तत्वावधान में शहीदों की याद में 11 अगस्त को हापुड़ में एक संगोष्ठी आयोजित की जायेगी।
मंच के अध्यक्ष डॉ विपिन्न गुप्ता ने बताया कि हापुड़ में 11 अगस्त 1942 को शहीद हुए क्रान्तिकारियों की याद में
11 अगस्त 2025 की दोपहर 3 बजे इन्द्रप्रस्थ कॉलेज, जलोड़ी रोड़ पर एक संगोष्ठी का अयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम सिंह, अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार व समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र संपादक, विशिष्ट अतिथि यूपी भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी व मुख्य वक्ता सीसीएस यूनिवर्सिटी के इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ.विघनेश कुमार होंगे।












