ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsDelhiNews

17 साल की लड़की और 13 साल का लड़का गायब, पुलिस ने परिजनों से कहा- जल्द ढूंढकर लाएंगे

17 साल की लड़की और 13 साल का लड़का गायब, पुलिस ने परिजनों से कहा- जल्द ढूंढकर लाएंगे

17 साल की लड़की और 13 साल का लड़का गायब, पुलिस ने परिजनों से कहा- जल्द ढूंढकर लाएंगे

Noida News : नोएडा शहर से एक लड़की और एक लड़के के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की की उम्र 17 साल और लड़के की उम्र 13 साल है। पुलिस ने दोनों बच्चों के परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि काफी जल्दी उनकी बच्चों को नोएडा पुलिस वापस लेकर आएगी।

17 साल की लड़की गायब
थाना सेक्टर-20 के एसएचओ डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-17 के ए ब्लॉक में रहने वाले एक परिवार ने मुकदमा दर्ज करवाया है। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी 17 साल की बेटी बीते 10 जुलाई से लापता है। पीड़ित परिवार ने एक व्यक्ति पर बच्ची के किडनैप करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

13 साल का लड़का लापता
दूसरा मामला सेक्टर-39 थाना क्षेत्र का है, जहां पर सदरपुर कॉलोनी में रहने वाला एक 13 साल का लड़का लापता हो गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है। सेक्टर-39 कोतवाली के एसएचओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह 13 साल का लड़का बीते 24 जुलाई को घर से लापता हुआ था। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर लड़के की तलाश शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page