ATMS College of Education Menmoms
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता स्वजन ने पड़ोसी युवक पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया

16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता स्वजन ने पड़ोसी युवक पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया

गाजियाबाद

कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्वजन ने पड़ोसी युवक पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया है। आरोपित के खिलाफ पहले ही किशोरी के साथ छेड़खानी करने का मामला मोदीनगर कोतवाली में दर्ज है। अब अपहरण का केस दर्ज किया गया है।

एक कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति कामगार हैं। उनकी दो बेटी है, छोटी 16 वर्षीय बेटी एक स्कूल की छात्रा है। पड़ोस में रहने वाला आरोपित काफी समय से किशोरी को तंग कर रहा है। स्कूल से आते-जाते समय भी छेड़खानी करता था। उनपर दोस्ती का दबाव बनाया जाता था। एक महीने पहले ही आरोपित पर केस दर्ज किया गया। इस बीच अब शुक्रवार को किशोरी लापता हो गई।

किशोरी के अपहरण का शक

स्वजन ने आसपास में पता किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। स्वजन ने आरोपित पर ही किशोरी के अपहरण का शक जाहिर किया है। थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत दी है। मामले में एसीपी मोदीनगर का कहना है कि केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जल्द किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page