15 वर्षीय नाबालिग की शादी रूकवाई

15 वर्षीय नाबालिग की शादी रूकवाई
हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी के निकाह की सूचना पर रविवार को सीडब्ल्यूसी की टीम और पुलिस ने पहुंचकर जांच की। परिजनों ने किशोरी को बालिग बताया, लेकिन टीम ने निकाह रुकवाकर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि सीडब्ल्यूसी टीम को सूचना मिली कि गांव में परिजन किशोरी का निकाह कर रहे हैं। सीडब्ल्यूसी टीम के साथ बहादुरगढ़ थाना पुलिस के साथ गांव में विवाह स्थल पर पहुंच गई। जहां पर निकाह की तैयारी की जा रही थीं। टीम के सदस्यों ने किशोरी के परिजनों से पूछताछ की, तो वह उसे बालिग बताने लगे।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि शैक्षिक दस्तावेज और प्रधानाचार्य के बयान के आधार पर किशोरी की उम्र 15 वर्ष सामने आई है। इसके बाद निकाह रुकवा दिया गया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
दुल्हन के पिता ने ही नाबालिग बता दर्ज कराई थी रिपोर्ट : कुछ दिन पहले
ही दुल्हन के पिता ने अपनी बेटी को नाबालिग बताते हुए गांव के ही युवक पर बेटी और उसकी सहेली के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य ने भी अपने बयान में उसकी उम्र 15 साल बताई थी।













Okay, Juzcasinobitsler is now on my radar. A good mix of games, and I like the user experience. Depositing and withdrawing funds was pretty simple. Take a spin at: juzcasinobitsler