ATMS College of Education Menmoms
News

14 जून से रेहड़ी पटरी दुकानदार और वेंडरों के लिए लगेंगे कोविड टीकाकरण कैंप

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।
जनपद में सभी रेहड़ी पटरी दुकानदारों, फल-सब्जी विक्रेताओं, वेंडरों, ऑटो रिक्शा, टेम्पो चालकों के लिए 14 जून से वर्कप्लेस सीवीसी (कोविड वैक्सीनेशन कैम्प) के रूप में टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रेखा शर्मा ने बताया शासन के आदेश पर रेहड़ी पटरी दुकानदारों और चालकों आदि के टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। 14 जून से अभियान शुरू होगा। प्रतिदिन जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। सूची में शामिल लाभार्थियों का ही टीकाकरण किया जाएगा।
प्रदेश सरकार की अभिनव पहल की कड़ी में जनपदों में फेरी लगाकर आजीविका कमाने वाले नागरिकों (स्ट्रीट वेंडर्स), ऑटो रिक्शा, टेम्पो आदि के ड्राइवर एवं साइकिल/ई-रिक्शा के चालकों तथा फल-सब्जी विकेताओं के लिए 14 जून, 2021 से विशेष टीकाकरण सत्र स्थापित कर टीकाकरण किया जाएगा। यह टीकाकरण वर्कप्लेस सीवीसी के रूप में चलाया जायेगा तथा इसकी तिथि वार सूची जिलाधिकारी के द्वारा नामित नोडल अधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग वर्कप्लेस पर टीकाकरण सत्र आयोजित करेगा और मौके पर एंबुलेंस आदि की व्यवस्था भी रहेगी ताकि आवश्यकता पड़ने पर लाभार्थी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके।
ड्राइवर बूथ :
आरटीओ ऑफिस में बूथ स्थापित कर प्रतिदिन कम से कम 100 कामर्शियल वाहन चालकों (बस, टैक्सी, आटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों) एवं बसों के कण्डक्टरों के लिए 50-50 व्यक्ति की क्षमता वाले दो (एक 45 वर्ष से अधिक एवं दूसरा 18 से 44 वर्ष तक के नागरिकों के लिए) सीवीसी स्थापित किया जाएगा। आरटीओ कार्यालय भी टीकाकरण अभियान में सहयोग करेगा।
स्ट्रीट वेंडर्स बूथ :
नगरपालिका ऑफिस में प्रतिदिन कम से 100 रेहड़ी पटरी दुकानदारों, फल-सब्जी विकेता व रिक्शा/ठेला चालकों के लिए 50-50 व्यक्ति की क्षमता वाले दो (एक 45 वर्ष से अधिक एवं दूसरा 18 से 44 वर्ष तक के नागरिकों के लिए) सीवीसी स्थापित किया जाना है। यह वर्कप्लेस सीवीसी की तरह से क्रियाशील होगा, जिसमें संबंधित कार्यालय से सहयोग लेकर स्वनिधि योजना के अन्तर्गत पंजीकृत फेरीवालों तथा फुटपाथ दुकानदारों एवं पंजीकृत रिक्शा/ठेला चालकों को प्राथमिकता के आधार पर संतृप्त किया जाएगा। पालिका क्षेत्र में कार्य संपन्न होने के पश्चात यह वर्कप्लेस सीवीसी नगर पंचायतों में लगाया जा सकेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page