11 मार्च से मनाया जायेगा श्री सनातन धर्म सभा का वार्षिकोत्सव, 30 साल बाद पुरानी परम्परा पुनः होगी शुरू, 15 मार्च को निकालेगी जायेगा नगर संकीर्तन

11 मार्च से मनाया जायेगा श्री सनातन धर्म सभा का वार्षिकोत्सव, 30 साल बाद पुरानी परम्परा पुनः होगी शुरू, 15 मार्च को निकालेगी जायेगा
नगर संकीर्तन
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ का वार्षिकोत्सव 11 मार्च से 14 मार्च तक सभा भवन में सांय 5 बजे से 8 बजे तक संकीर्तन होगा जिसमें प्रतिदिन राष्ट्रीय विख्यात सन्त जन उपस्थित होगें एवं 15 मार्च को प्रातः 8 बजे से नगर संकीर्तन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से प्रारम्भ होकर मेरठ गेट, सर्राफा बाजार, छोटी बड़ी मण्डी, बजाजा एवे कसेरठ बाजार होता हुआ कोठी गेट सभा भवन में समापन होगा उसके पश्चात भंडारा व प्रसादी का आयोजन होगा। यह नगर सेकीर्तन लगभग 25-30 वर्ष पूर्व श्री सनातन धमर सभा, कोठी गेट हापुड़ में होता था जो अब पुनः सभा भवन में प्रारम्भ किया जा रहा है।
इस आयोजन को सनातन धर्म सभा, हापुड़ की प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तन मन धन से लगे हुऐ है। एवं हापुड़ के सभी भक्त जनो से प्रार्थना है कि वह समय पर उपस्थित होकर पुन्य के भागी बने।
आज सभा भवन में प्रधान रोहित गर्ग , मन्त्री अशोक छारिया , कोषाध्यक्ष राजीव जिन्दल , उपमन्त्री दीपांशु गर्ग , गोपाल अग्रवाल, विनोद गुप्ता (पूर्व सभासद), उपप्रधान तरूण गर्ग, राजेश अग्रवाल जी आदि उपस्थित थे।












