हापुड़ निवासी रिया ने अमेरिका में तैराकी प्रतियोगिता में जीते पांच मेडल, लोगों ने दी बंधाई

हापुड़ निवासी रिया ने अमेरिका में तैराकी प्रतियोगिता में जीते पांच मेडल, लोगों ने दी बंधाई
, हापुड़।
हापुड़ निवासी रिया ने अमेरिका में आयोजित हुई तैराकी प्रतियोगिता में दो गोल्ड सहित पांच मेडल जीतकर हापुड़ का नाम रोशन किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ गोपीपुरा मोहल्ले निवासी रिया वर्मा सहारनपुर में पुलिस कांस्टेबल के रूप में तैनात हैं।
अमेरिका के बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस व फायर गेम्स 2025 में अन्तर्राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भारत की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस के 50 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। जिसमें रिया ने फ्रीस्टाइल रिले में 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 50 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक हासिल किए। मिक्स्ड मेडल में कांस्य पदक जीता।












