ATMS College of Education Menmoms
Health

1 चम्मच सौंफ को पहले पीस लें, फिर इस चीज में मिलाकर करें सेवन, सालों-साल रहेंगे जवां!

नई दिल्ली: ज्यादातर लोग सौंफ खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी सौंफ खाने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है, जो लोग सौंफ नहीं खाते वो भी इस खबर को जरूर पढ़ें. क्योंकि सौंफ न सिर्फ माउथ फ्रैशनर है, बल्कि यह शरीर को कई गंभीर बीमारियों से दूर रखने में हमारी मदद करती है. सौंफ का सेवन शादीशुदा पुरुषों के लिए कमाल कर सकता है.

सौंफ में क्या-क्या पाया जाता है
दरअसल, सौंफ में विटामिन सी के अलावा कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन और पोटेशियम जैसे तत्व होते हैं. यही वजह है कि इसे खनिजों का समूह कहा जाता है. सौंफ के बीज हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं. इतना ही नहीं सौंफ शरीर के खून को साफ करने में मदद करती है.

पुरुषों के लिए फायदेमंद 
सौंफ पुरुषों में कामेच्छा को बढ़ाने के लिए एक कामोत्तेजक के रूप में भी कार्य कर सकता है. यह पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बूस्ट कर सकता है. एक शोध के अनुसार सौंफ का सेवन करने से पुरुषों की यौन शक्ति दोगुनी हो जाती है. सौंफ में जिंक और फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शीघ्र पतन से राहत दिलाने में मदद करती है.

कब करें सौंफ का सेवन
अगर रात को सोने एक घंटा पहले सौंफ का सेवन किया जाए बेहतर होगा. आप एक गिलास दूध में एक चम्मच सौंफ के बीज डालें और पी लें. इसके बाद उसका सेवन करें और सो जाएं.

आंखों के लिए फायदेमंद है सौंफ
सौंफ के मुट्ठी भर बीज आपकी आंखों की रोशनी के लिए भी चमत्कार कर सकते हैं. सौंफ के बीज में विटामिन ए होता है, जो आंखों की रोशनी के लिए महत्वपूर्ण है. प्राचीन में, मोतियाबिंद के लक्षणों में सुधार के लिए इन बीजों के अर्क का उपयोग किया जाता था.

वजन कम करने में मददगार
सौंफ का नियमित सेवन कर आप वजन भी कम कर सकते हैं. क्योंकि सौंफ फाइबर से भरपूत होती है. इसलिए उसके सेवन से हमें लंबे समय तक भूख नहीं लगती. सौंफ का सेवन शरीर के मेटाबॉलिज्म के बढ़ाने में सहायक होती है. अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो आप सौंफ का सेवन करने शुरू कर दीजिए.

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. अगर आप किसी भी तरह की बीमारी से पीड़ित या परेशान हैं तो इन पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें…

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page