होली पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम,हुड़दंगियों पर रहेगी खाकी की पैनी निगाह – सीओ सिटी

हापुड़ (सौरभ शर्मा)। पुलिस की तरफ से होली के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। होली पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले हुड़दंगियों पर खाकी की पैनी निगाह होगी। इसमें होलिका दहन से लेकर होली वाले दिन तक पुलिस का सभी चौराहों पर सख्त पहरा रहेगा। इसके लिये थाना-चौकी प्रभारियों को आदेश दे दिये हैं।

सीओ सिटी अशोक सिसौदिया
ने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था तोड़ने वालों से निपटने को तैयार है। संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने को पुलिस कर्मियों को कहा गया है। त्योहार पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। थाना व चौकी पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस की टीम भी लगातार जांच करेंगी।

Exit mobile version