News
होमगार्ड के मकान में किराए पर रह रहे प्रोपर्टी डीलर का शव बरामद

होमगार्ड के मकान में किराए पर रह रहे प्रोपर्टी डीलर का शव बरामद
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में एक होमगार्ड के मकान में किराए के मकान में रह रहे प्रोपर्टी डीलर का शव उसकै कमरे में सड़ी गली अवस्था में बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोतवाली नगर क्षेत्र में दिल्ली रोड पर एचपीडीए की आनंद विहार कॉलोनी के ए-ब्लॉक में एक किराए के मकान में रहने वाले 65 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर मुन्ना खां का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार को स्थानीय लोगों ने मकान से तेज दुर्गंध की शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभि अनुमान के अनुसार, शव पांच से छह दिन पुराना और मृतक की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के मूल निवासी व प्रोपर्टी डीलर मुन्ना खां होमगार्ड प्रवीन कुमार गौतम के आनंद बिहार स्थित मकान में किराए पर रहते थे।
बताया जाता है कि मुन्ना खां पिछले दस दिनों से बीमार थे और अक्सर मकान के अंदर या बाहर बैठे रहते थे। शनिवार को मकान से असहनीय दुर्गंध फैलने पर मोहल्लेवासियों ने पुलिस को सूचित किया। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मुन्ना खां का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।












