हिस्ट्रीशीटर के तमंचे लहराने का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मौहल्ले में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित उर्फ सन्नाटा का खुलेआम सड़क पर तमंचे लहराने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित उर्फ सन्नाटा ने दोनों हाथों में अवैध तमंचे लिए सड़क पर चल रहा था। जिसका वीडियो एक राहगीर ने अपने मोबाइल में बनाकर वायरल कर दिया था।
सीओ सिटी वरूण मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर हिस्ट्रीशीटर रोहित उर्फ सन्नाटा को रामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि हापुड़ के मौहल्ला मोहल्ला सादिकपुरा निवासी रोहित उर्फ सन्नाटा, जिसे मनोहर लाल उर्फ पाखंडी के नाम से भी जाना जाता है। उसके खिलाफ नगर कोतवाली में 23 मुकदमे दर्ज हैं।












