News
हार्ट अटैक से सड़क पर गिरकर चिकित्सक की मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

हार्ट अटैक से सड़क पर गिरकर चिकित्सक की मौत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में अपने भाई के मेडिकल स्टोर के बाहर खड़े एक चिकित्सक की हार्ट अटैक से सड़क पर गिरकर मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
गद्दापाड़ा मोहल्ले निवासी डॉ. वाहिद अपने भाई यूसुफ
के मेडिकल स्टोर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। अचानक 5 सेकेंड में लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़े। जिससे डॉ. वाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।












