ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद


हापुड़़(अमित मुन्ना)।
थाना हापुड़़ नगर क्षेत्र में हुई एक चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया।

थाना हापुड नगर क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर
अजय पुत्र सतपाल निवासी ग्राम भटियाना थाना हाफिजपुर को पुरानी चुंगी के पास, हापुड से
गिरफ्तार किया गया है, जिसके निशानदेही पर 1 टीवी, 4 कुर्सी, 3 गैस सिलेन्डर, 1 इन्वर्टर, 1 बैट्रा 1 साईकिल,1 कूकर, 2 जाली के दरवाजे लोहे के 01 लोहे का चैनल, 1 एगल लोहा, 1 वाशिंग मशीन, 01 गैस चूल्हा, 1 एक्सी0, 1 सिलाई मशीन, 2 पंखे, 1 गीजर व नकदी तथा अवैध
असलहा बरामद हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि रामगंज कालोनी में एक मकान काफी समय से बन्द था। मैंने कई दिन धूमकर जब यकीन कर लिया कि इस मकान में कोई नहीं रहता है, तब मैंने धीरे-धीरे कई दिन में जाकर मकान का सारा सामान चोरी कर लिया। मौहल्ले के लोग जब मुझे पूछते थे कि सामान कहां ले जा रहे हो, तो मैंने सब को बताया कि मैंने मकान को खाली करने का ठेका लिया है तथा सारा सामान खरीद लिया है। मैंने सारा सामान धीरे-धीरे अलग-अलग ई० रिक्शा से ले जाकर कुछ सामान तो चलते फिरते लोगो को बेच दिया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page