हापुड़ स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव हुआ शुरू, मंत्री ,सांसदों , विधायकों ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, मील का पत्थर साबित होगा हापुड़ में ठहराव – अरूण गोविल

हापुड़ स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव हुआ शुरू, मंत्री ,सांसदों , विधायकों ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, मील का पत्थर साबित होगा हापुड़ में ठहराव – अरूण गोविल
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।
लोगों की लंबे समय से की जा रही मांग व राजनेताओं की कोशिशें से आखिरकार हापुड़ में रविवार सुबह मेरठ से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद अरुण गोविल, सांसद अतुल गर्ग व विधायकों ने हापुड़ स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिससे लोगों की खुशी का ठिकाना ना रहा।
उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद अरुण गोविल , पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पूर्व में की बार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर हापुड़ में भी वंदेमातरम ट्रेन के स्टोरेज की मांग की थी।
रेलवे-स्टेशन सुप्रीटेंडेंट अजब सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुसार ट्रेन नम्बर-22490 मेरठ सिटी लखनऊ वन्देमातरम एक्सप्रेस 27 जुलाई 2025 से हापुड रेलवे-स्टेशन पर रूका करेगी। यह ट्रेन प्रातःकाल मेरठ से चलकर 7 बजकर 8मिनट पर हापुड रेलवे-स्टेशन पहुंचा करेगी तथा 7 बजकर 10 मिनट पर प्रस्थान किया करेगी। वापसी मे यही ट्रेन 22489 रात्रि 8 बजकर 58 मिनट पर हापुड रेलवे-स्टेशन पहुंचा करेगी तथा रात्रि 9 बजे प्रस्थान किया करेगी।
रविवार की सुबह जिला प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद अरुण गोविल,सांसद अतुल गर्ग, विधायक विजयपाल आदि ने रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रेन का उद्घाटन कर लखनऊ के लिए रवाना किया।
सांसद अरुण गोविल ने कहा कि वंदेमातरम ट्रेन का स्टाप होने से हापुड़ ही नहीं बल्कि गाज़ियाबाद, बुलन्दशहर, हापुड़, पिलखुवा व आसपास के सैकड़ों लोगों व व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा, इसके अलावा आम जनता को भी इससे फायदा होगा और रेलवे की भी आय बढ़ेगी। यह हापुड़ वासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, विनोद गुप्ता, अशोक बबली, सफाईकर्मी आयोग के सदस्य मनोज बाल्मीकि, प्रमोद जिंदल, पुनीत गोयल, योगेंद्र पंडित, सुयश वशिष्ठ,पवन गर्ग , कपिल एस एम व अन्य मौजूद थे।












