ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ में सहकारी समिति के चुनाव में 35 सीटों में से 34 सीट पर जीते भाजपा के सभापति,रचा इतिहास


हापुड़।
भारतीय जनता पार्टी ने अप्रत्याशित जीत हापुड़ में हासिल की है प्रीत विहार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर विजई होने के पश्चात जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि यह इतिहास रचा गया है कि सोसाइटी के 35 चुनाव में से 34 पर भाजपा के अपने सभापति जीते हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि जीते हुए सभापति ओं में से 22 से 23 सभापति युवा जीते हैं भारतीय जनता पार्टी ने सदैव युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है और उन्हें मौका दिया है भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता है इससे यह स्पष्ट हो गया है कि कार्यकर्ता मान सम्मान को भाजपा में प्रथम वरीयता दी जाती है विजई हुए सभी प्रत्याशियों ने बहुत मेहनत की है और अब सभी विजई प्रत्याशी अपने अपने कार्य क्षेत्र को संभालते हुए उसमें ईमानदारी से कार्य करेंगे और जनता के हित के लिए कार्य किया जाएगा ।

इस अवसर पर जिला महामंत्री शायमेंद्र त्यागी भाजपा वरिष्ठ नेता प्रमोद नागर भूमि विकास बैंक के चेयरमैन योगेंद्र चौधरी जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा राजीव सिरोही किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिवाल मिंटू ठाकुर प्रवीण शर्मा अमित त्यागी बक्सर सोसाइटी के चेयरमैन बने दीपक भाटी मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page