हापुड़ में बंदरों का आंतक:भाजपा नेता ने स्कूटी सड़क पर फेंककर बंदरों से बचाई जान

हापुड़।
भाजपा नेता तथा पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी पर घर के बाहर बंदरों ने हमला बोल दिया। प्रवीण सेठी ने स्कूटी सड़क पर फंेक कर भाग कर अपनी जान बचाई। बंदरों के आतंक से शहरवासी परेशान है। लेकिन नगर पालिका इन्हंे पकड़ने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
प्रवीण सेठी ने बताया कि वह अपने घर से स्कूटी से बाजार के लिए निकले थे तभी गली में बंदरों के झंडु ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने तभी स्कूटी सड़क पर फेंकी और दौड़ लगाकर घर के अंदर पहुंचे। बंदरों ने उनका घर तक पीछा किया। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। उन्होंने बंदरों से निजात दिलाने के लिए अब डीएम से गुहार लगाई है।
बतां दे कि दो दिन पहले भी मोहल्ला राधापुरी में स्कूटी सवार मां बेटे पर बंदरों ने धावा बोल दिया। उन्होंने भी एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि शहर में बंदरों व आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। लेकिन नगर पालिका परिषद के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। यदि नगर पालिका ने जल्द बंदरों व कुत्तों के आतंक को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।












