ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ में फरीदाबाद पुलिस पर हमला,दो महिला पुलिसकर्मी घायल, आरोपी महिला अधिवक्ता फरार

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तारी वारंट लेकर पहुंची फरीदाबाद पुलिस पर अज्ञात लोगों ने हमला कर गिरफ्तार महिला अधिवक्ता को फरार करवा दिया। हमलें में दो महिला कांस्टेबल घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के जिला फरीदाबाद की रहने वाले सुरेश पाल की पुत्री अंशु की शादी चार दिसंबर 2011 को थाना देहात क्षेत्र के गांव मुरादपुर के रहने वाले विपिन के साथ हुई थी। नौ मई 2022 को अंशु ने फरीदाबाद के महिला थाना में पति समेत ससुराल पक्ष के संजीव, धनदेवी, मोनिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि उसे तलाक दिए बिना पति विपिन ने एक अधिवक्ता से दूसरी शादी कर ली थी। पुलिस के अनुसार ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए पीड़िता का उत्पीड़न करते थे। 19 सितंबर 2013 को आरोपितों ने पीड़िता के पुत्र को छीनकर घर से निकाल दिया था। जिसके बाद से वह मायके में रह रही है। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ न्यायालय में आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। न्यायालय में पेश न होने पर चार मार्च 2023 को नामजद आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे।

पुलिस टीम पर किया हमला आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए फरीदाबाद के महिला थाने से हेड कांस्टेबल सम्मत, रेनू, सतीश व कांस्टेबल नरेश शनिवार दोपहर गांव मुरादपुर में दबिश के लिए पहुंचे थे। पुलिस टीम ने मोनिका को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान आरोपित पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में टीम में शामिल हेड कांस्टेबल सम्मत और रेनू घायल हो गईं। मामला गंभीर होते देखकर पुलिस टीम किसी तरह थाना देहात पहुंची और पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी पर देहात पुलिस आरोपितों के घर पहुंची, लेकिन वह फरार हो चुके थे। मामले में हरियाणा पुलिस की तहरीर पर मोनिका और छह अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

14 Comments

  1. Pingback: her explanation
  2. Pingback: dtr car detailing
  3. Pingback: pgslot
  4. Pingback: lucabet
  5. Pingback: ostheimer
  6. Pingback: why not check here
  7. Pingback: Aviator
  8. Pingback: Flowserve
  9. Pingback: 1win apk
  10. Pingback: pinco indir
  11. Pingback: ufakorea

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page