हापुड़ में धूमधाम से 57 मुस्लिम व 63 हिंदू जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न, प्रत्येक पर एक लाख रुपए की धनराशि हुई खर्च

हापुड़ में धूमधाम से 57 मुस्लिम व 63 हिंदू जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न, प्रत्येक पर एक लाख रुपए की धनराशि हुई खर्च
हापुड़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हापुड़ ब्लाक प्रांगण में 120 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। शासन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद में 254 जोड़ों का विवाह करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। शासन से जोड़ों का विवाह संपन्न कराने के लिए एक करोड़ 27 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। माननीय विधायक सदर विजयपाल आढती ने बताया कि एक जोड़ें पर अब सरकार एक लाख की धनराशि खर्च कर रही हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए सभी वर्गों के 254 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है। विवाह बंधन में बंधने वाले प्रत्येक जोड़े पर एक लाख की धनराशि खर्च की गई है, जिसमें 60 हजार लड़की के खाते में, 25 हजार का सामान व 15 हजार रुपये खान पान पर खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत आज मोदीनगर रोड स्थित हापुड़ ब्लाक के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 120 जोड़ों का जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया है, जिसमें 57 मुस्लिम व 63 हिन्दु जोड़े शामिल है। हापुड़ ब्लाक से 44, सिंभावली ब्लाक से 34, गढ़ ब्लाक से 19 व धौलाना ब्लाक के 23 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देते हुए आगामी जीवन को सुखद में जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान मा0 विधायक सदर विजयपाल आढती, मा 0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, मा0 ब्लॉक प्रमुख हापुड़, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम, खंड विकास अधिकारी हापुड़, धौलाना, सिंभावली एवं गढ़मुक्तेश्वर सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी नव विवाहित जोड़ों के माता-पिता एवं संबंधित रिश्तेदार उपस्थित रहे।












