ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, बरसात की बूंदों के बीच श्री जगन्नाथमय हुआ हापुड़

हापुड़ में धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, बरसात की बूंदों के बीच श्री जगन्नाथमय हुआ हापुड़

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में शहर में रविवार को धूमधाम से जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली गई। हल्की बारिश के बीच शहरवासी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और जलपान से रथ यात्रा का स्वागत किया।

वृंदावन धाम से पधारी संकीर्तन मंडलियों भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। शहर का वातावरण भक्तिमय हो गया। रविवार को जगन्नाथ रथ यात्रा पुराना बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर से प्रारंभ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं में भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने की होड़ मच गई।

ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में पूरा शहर समा गया हो। रथ यात्रा में शहर के हजारों श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार के शर्बत, आइसक्रीम, छोले-चावल, कचौड़ी आलू, कढ़ी चावल, बिस्कुट, धूपबत्ती आदि वितरित की जा रही थी।

भजनों से रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु जमकर झूमे। रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदेव का विशेष श्रृंगार किया गया था। रथ को श्री धामपुरी की ओर से वृंदावन के कारीगरों द्वारा फूलों से सजाया गया था।

फूलों की महक से पूरा शहर महक उठा। रथ यात्रा में हाथरस, गाजियाबाद, पिलखुवा, बुलंदशहर, वृंदावन आदि शहरों से रसिकजनों ने पधारकर श्री जगन्नाथ महोत्सव में चार-चांद लगा दिए। रथ यात्रा श्री लक्ष्मीनारयण मंदिर पर विश्राम हुई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर हरिओम, गोपाल शर्मा, सुशील ब्यूटी पैलेस वालें, गोपाल, सचिन जिंदल,
पंडित अखिलेश, पंडित संतोष , राजेश, त्रिलोक चंद, मुकेश,अशोक छारिया ,आशीष मित्तल , सचिन गोयल सर्राफ, मोहनलाल, जयभगवान, संजू हलवाई, अनिल, अशोक, संजय, पवन, संजीव आढ़ वाले, मुकेश जैन, अनिल, विनय, नरेश, अशोक, ब्रजेश, कन्हैय्यालाल, जगदीश, सौरभ, अमित, अजय, संजय, रतनलाल, प्रदीप, प्रवीण आदि मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page