ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ में धीरखेड़ा एरिया के विकास व स्थानांतरण सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलें सांसद ,मिला आश्वासन

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेंद्र अग्रवाल जी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंटकर मेरठ तथा हापुड़ से संबंधित अनेक विषयों के बारे में चर्चा की।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से हापुड़ के जिला न्यायालय के लिए धनराशि अवमुक्त किए जाने, धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र को मेरठ जनपद से हापुड़ जनपद में स्थानांतरित करने तथा हापुड़ के औद्योगिक क्षेत्र के लिए आधुनिक सुविधाओं से संपन्न फायर ब्रिगेड स्टेशन की स्थापना किए जाने, मेरठ मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराकर शीघ्र चालू किये जाने, मेरठ शहर में यातायात के निरंतर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रस्तावित अनेक उपायों में से अत्यंत महत्वपूर्ण एक उपाय मेरठ-गढ़ मार्ग से जागृति विहार विस्तार योजना होते हुए हापुड़ रोड तक तथा हापुड़ रोड से शताब्दी नगर वेदव्यासपुरी होते हुए दिल्ली रोड तक के मार्ग को आपस में जोड़े जाने, मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक सिंथेटिक रनिंग ट्रेक की स्थापना किए जाने तथा मेरठ में हवाई अड्डे की स्थापना किए जाने के लिए आवश्यक जमीन के अधिग्रहण करने के लिए अपेक्षित धन आवंटित करने की मांग की। सांसद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी से मेरठ तथा हापुड़ की विभिन्न सड़कों का निर्माण/मरम्मत किये जाने, ग्राम अयादनगर, असरा व छपकौली में काली नदी के पल का निर्माण किये जाने, ग्राम लालपुर स्थित राजकीय हाई स्कूल को उच्चीकृत किए जाने, ग्राम नूरपुर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के भवन निर्माण हेतु धन आवंटन किए जाने तथा ग्राम हिमांयुपुर सांवी में राजकीय इंटर कॉलेज की बिल्डिंग के निर्माण कार्य को पूर्ण किए जाने हेतु शेष धनराशि अवमुक्त किए जाने की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को सुना तथा शीघ्र ही इन पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page