ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ में एचपीडीए  के बुलडोजर ने 7 स्थानों पर ध्वस्त की अवैध प्लाटिंग 

हापुड़ में एचपीडीए  के बुलडोजर ने 7 स्थानों पर ध्वस्त की अवैध प्लाटिंग

,हापुड़।

 

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने उपाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस बल की मौजूदगी में विकास क्षेत्र हापुड़ में बुलडोजर से सात स्थानों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने की कार्यवाही की। प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं व कालोनाइजरों में हडक़ंप मच गया है।

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव,सक्षम अधिकारी सीपी त्रिपाठी ने बताया कि हापुड़ विकास क्षेत्र में गांव मंसूरपुर में शेर सिंह व नंद किशोर द्वारा 4200 वर्ग मीटर,रामकुमार,पंकज त्यागी द्वारा 5000 वर्ग मीटर,वसीम रिजवी,गुड्डू खान द्वारा 4000 वर्ग मीटर,देवी सिंह,नरेन्द्र,सतेन्द्र व शशि कौर द्वारा 5000 वर्ग मीटर,देवी सिंह द्वारा 4000 वर्ग मीटर,पुष्पेन्द्र,दिनेश,शिवकुमार व देवी सिंह द्वारा 1500 वर्ग मीटर व अमित त्यागी व मंजू त्यागी द्वारा 6000

वर्ग मीटर में अवैध रूप से की जा रही कालोनियों में प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।

उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण व प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माणों को तत्काल रोक कर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर,ही निर्माण करे,अन्यथा कार्रवाई होगी। प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी अवैध प्लाटिंग,कालोनी व निर्माणों को चिन्हित करने में जुटे है। जिसके बाद उन पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।

इस अवसर पर प्रभारी प्रवर्तन जितेन्द्र नाथ दूबे व प्राधिकरण का सचल दस्ता मौजूद रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page