हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण एच ब्लॉक में इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 का हुआ आयोजन: सुरेश खन्ना, इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 में 300 बिल्डर और उद्यमियों द्वारा दिए गए सुझाव: डॉ.नितिन गौड़

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण एच ब्लॉक में इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 का हुआ आयोजन: सुरेश खन्ना, इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 में 300 बिल्डर और उद्यमियों द्वारा दिए गए सुझाव: डॉ.नितिन गौड़
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के माध्यम से जिले का हो तेजी से विकास, इसके लिए इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 के तहत न्यू ग्रोथ इंजन का किया गया आयोजन: वित्त मंत्री
इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 में 300 बिल्डर और उद्यमियों द्वारा दिए गए सुझाव: वीसी
हापुड़। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण एच ब्लॉक में इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 का मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश को 2029 तक 1 ट्रिलियन इकोनामी बनाने का लक्ष्य है। इन्वेस्ट इन हापुड़ समिट 2025 का मुख्य उद्देश्य हापुड़ की इकोनामी को बेहतर बनाना और हापुड़ को विकसित एवं विकासशील बनाना है जिससे हापुड़ में रोजगार को बेहतर बनाया जा सके तथा हापुड़ को विकसित एवं विकासशील बनाया जा सके। माननीय मंत्री द्वारा इन्वेस्टर समिट में आए बिल्डर, उद्यमी , आर्किटेक्ट आदि से अपने सुझाव देने एवं शहर तथा गांव के आसपास किस तरह से विकास हो सकता है इस पर भी चर्चा की गई। उन्होंने आमंत्रित उद्यमियों को बताया कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण जिले में विकास के कई योजनाएं लेकर आ रहा है तथा मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी हरिपुर आवासीय योजना पर कार्य किया जा रहा है वही गढ़मुक्तेश्वर में गंगाधाम योजना पर भी कार्य किया जा रहा है इसके साथ ही आवास व कामर्शियल योजनाओं पर भी चर्चा की गई। जिले में तेजी से विकास हो इसके लिए रणनीति बनाकर कार्य किया जाए।
इन्वेस्टर समिट कार्यक्रम के दौरान माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर, विधायक सदर विजयपाल आढती, विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया, विधायक धौलाना धर्मेश तोमर, जिला अध्यक्ष भाजपा कविता माधरे, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण वी सी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।












