HapurNewsUttar Pradesh
हापुड़ नगर पालिका में भाजपा नेता महेश तोमर सहित पांच सभासद नामित , भाजपाइयों ने दी बंधाई

हापुड़।
शासन द्वारा हापुड़ नगर पालिका परिषद के लिएभाजपा नेता महेश तोमर सहित पांच सभासद नामित किए गए । जिससे भाजपाइयों ने उन्हें बंधाई दी।
जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने बताया कि शासन द्वारानामित सभासदों में महेश तोमर, सतीश सिंघाल, मंजू कंसल, मोनू सैनी और पूनम सिंघल शामिल हैं। सभी नव-नामित सभासदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नामित सभासद नगर पालिका के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे।












