ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ नगर पालिका का हाल बेहाल: जहां सबसे ज्यादा जरूरत थी कूड़ाघर हटाने की, वहां ना हटाकर चार अन्य अस्थाई कूड़ाघरों को हटाया, डीएम से शिकायतों के बावजूद भी नहीं हो सका समाधान

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना )।

हापुड़ नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का हाल बेहाल है। शहर के बीचों बीच स्थित कूड़ाघर को अनेक शिकायतों के बावजूद भी नहीं हटाया गया, जबकि शहर के चार अन्य अस्थाई कूड़ाघरों को हटा दिया गया। मामले में डीएम व अन्य अधिकारियों को अनेक बार शिकायतें करने के बावजूद स्थिति जस से तस है।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद द्वारा फ्री गंज रोड़ पर पटेल स्कूल के सामने एक विशाल कूड़ाघर बनाया हुआ है, जहां रोजाना अनेक मौहल्लों का कूड़ा डाला जाता है और कई बार जलाया जाता है,जास कारण वहां के आसपास हर समय गंदगी व प्रदूषण रहता है।

उक्त जगह के आसपास रेलवे पार्क, पटेल स्कूल, कमला देवी गर्ल्स स्कूल, डाक्टर पराग , डाक्टर थरथानी, डा साधु सिंह के हास्पिटल व अन्य स्थित है। वहां के आसपास के लोगों व संचालको ने अनेक बार कूड़ा घर हटाने को नगर पालिका, डीएम को पत्र भेजें, परन्तु कोई कार्यवाही आज तक नहीं की गई।

उधर पालिका के ईओ संजय मिश्रा ने बताया कि अस्थाई कूड़ा घर रोड पर मोहल्ला गणेशपुरा के बाहर, मेरठ रोड पर दिल्ली रोड पर अपना घर कॉलोनी के सामने, मेरठ ही अशोक कालोनी के बाहर और नवीन मंडी पर बने कूड़ाघरों को शिकायतों के कारण हटा लिया गया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page