HapurNewsUttar Pradesh
हापुड़ डीआईओएस कार्यालय का बाबू निलम्बित

हापुड़। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक ने एक कॉलेज की चुनाव प्रक्रिया के अनुमोदन में तथ्यों को छुपा लिया। जांच में दोषी पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने बताया कि एक कॉलेज के चुनाव की प्रक्रिया को लेकर अनुमोदन के लिए फाइल कार्यालय में आई थी, लेकिन कार्यालय कर्मचारी अंकित शर्मा ने तथ्य छिपाकर अनुमोदन करा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर अनुमोदन निरस्त कर दिया गया और कर्मचारी अंकित शर्मा को निलंबित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि विभाग में किसी भी तरह का गलत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यालय की छवि को धूमिल नहीं होने देंगे।












