हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और धौलाना तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, 9 शिकायतों का हुआ निस्तारण

हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान तहसील दिवस में कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 3 का मौके पर अधिकारियों द्वारा निस्तारण कराया गया।
उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित जनपदीय सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायत का समाधान पूर्ण गुणवत्ता से किया जाना चाहिए एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी को मिलना चाहिए।
उप जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं उनका निस्तारण समय सीमा के अंदर करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर तहसीलदार हापुड़, पुलिस क्षेत्र अधिकारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इसके साथ ही हापुड़ तहसील में उप जिला अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ जहां पर 20 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 4 का निस्तारण उप जिलाधिकारी द्वारा कराया गया। इसी क्रम में धौलाना तहसील की अध्यक्षता करते हुए अपर जिला अधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतो को सुना। सम्पन्न हुए धौलाना तहसील दिवस में 18 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 2 का निस्तारण किया गया।












