हापुड़ के युवा उद्योगपति मनोज गोयल ने परिवार सहित की मुख्यमंत्री योगी से शिष्टाचार भेंट, हापुड़ के उघोगों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

हापुड़ ।
नगर के युवा उघोगपति मनोज गोयल ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परिवार सहित शिष्टाचार भेंट की और फूड प्रोडक्ट्स सहित अन्य व्यापारों के विकास पर चर्चा की।
भेंटवार्ता के दौरान हापुड़ जनपद के औद्योगिक विकास, व्यापारिक समस्याओं, नगर के समग्र विकास एवं उद्योग क्षेत्र के विस्तार पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मनोज गोयल ने हापुड़ में नए उद्योगों के लिए बेहतर सुविधाएँ, बुनियादी ढाँचे के विकास और स्थानीय व्यापारियों के हितों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में क़ानून व्यवस्था, पारदर्शी प्रशासन एवं तीव्र औद्योगिक विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
उन्होंने उद्योग जगत से जुड़े सभी लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया तथा हापुड़ के विकास के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
इस भेंट के दौरान गोयल ने मुख्यमंत्री योगी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।













F*ckin’ awesome things here. I am very glad to see your article. Thanks a lot and i am looking forward to contact you. Will you kindly drop me a mail?