ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ के ओयो होटल में नाबालिग छात्रा के साथ तीन दोस्तों ने किया गैंगरेप, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही है दबिश

हापुड़। मेरठ से बहला फुसलाकर कर एक नाबालिग छात्रा को हापुड़ के एक ओयो होटल में लाकर तीन दोस्तों ने गैंगरेप कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा है। शनिवार सुबह को वह से श्रीव्हीलर में सवार होकर स्कूल जा रही थी। गांव के पास से ही गांव साफियाबाद लोटी निवासी आयुष भी श्रीव्हीलर में सवार हो गया। जबकि उसके दोस्त थाना क्षेत्र के गांव जिसौरी निवासी गौरव व ऋतिक बाइक पर सवार होकर श्रीव्हीलर का पीछा करने लगे। किठौर रोड पर असौड़ा पैठ पर पहुंचने के बाद उसकी पुत्री श्रीव्हीलर से उतर गई।
इसी बीच आयुष भी वहीं उतर गया। श्रीव्होलर के जाने के बाद आयुष व उसके दोनों दोस्त तमंचे के बल पर आतंकित कर उसकी पुत्री को नगर के

कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक ओयो होटल में ले गए। आरोपियों ने छात्रा को इस कदर डरा-धमकाया कि वह होटल संचालक से कुछ न कह सकी। कमरा किराए पर लेने के बाद तीनों उसे अंदर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। करी सहमी किशोरी घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों में कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपों के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page