हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में सड़क पर जा रही एक गर्भवती महिला को बाईक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के परतापुर फाटक निवासी शाहरुख अपनी गर्भवती पत्नी रिजवाना के साथ एनएच-24 पर बांके बिहारी मंडप के पास टहल रहे थे। इसी दौरान हापुड़ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रिजवाना सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में सड़क पर जा रही एक गर्भवती महिला को बाईक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बाइक चालक अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के परतापुर फाटक निवासी शाहरुख अपनी गर्भवती पत्नी रिजवाना के साथ एनएच-24 पर बांके बिहारी मंडप के पास टहल रहे थे। इसी दौरान हापुड़ की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रिजवाना सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।













Saved as a favorite, I love your web site!
I am extremely impressed with your writing skills and also with the layout on your blog.
Is this a paid theme or did you modify it yourself? Either way keep up the excellent quality writing, it’s rare to see a great blog
like this one today.