HapurNewsUttar Pradesh
हाईवे पर हाइड्रा में लगी भीषण आग, लगा जाम

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के हाईवे पर देर रात एक हाइड्रा में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने वाहनों को रोककर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र में देर रात हापुड़ आ रहे एक हाइड्रा में अचानक आग लग गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया।
आनन फानन में राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और सूचना मिलते ही पुलिस व फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने वाहनों को रोककर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।












