हाईवे पर हरे पेड़ काटने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, वनरक्षक को किया हापुड़ अटैच

हाईवे पर हरे पेड़ काटने के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, वनरक्षक को किया हापुड़ अटैच
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर नौ हरे पेड़ काटने के मामले में अभी तक आरोपियों की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, बल्कि आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करवाने वाली वन रक्षक को हापुड़ में अटैच कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 टोल प्लाजा के पास करीब दस दिन पहले नौ सरकारी यूकेलिप्टिस के पेड़ों को काटा गया था। जिसमें वन दरोगा की तहरीर पर तीन लोगों पर मुकदमा करा दिया था। जिसके बाद आजतक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इसके अलावा वनरक्षक भावना को हापुड़ कार्यालय से अटैच किया गया है।












