News
हाईवे पर पुल पर लटकर युवक ने किए जानलेवा स्टंट , वीडियो वायरल

हाईवे पर पुल पर लटकर युवक ने किए जानलेवा स्टंट , वीडियो वायरल

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक युवक ने हाईवे से गुजर रहे एक पुल पर लटकर खतरनाक स्टंट किए। जिसको वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रेलवे के एक पुल पर एक युवक का लटककर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख लोगों को चीखें निकल गई। पुल के नीचे जा रहे वाहन चालकों का भी ध्यान भटकने से दुर्घटना होने की सम्भावना बन गई।
पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।












