हाईवे पर तेज रफ्तार रोड़वेज बस ने खराब खड़ी पिकअप गाड़ी में मारी टक्कर, युवक की मौत

हाईवे पर तेज रफ्तार रोड़वेज बस ने खराब खड़ी पिकअप गाड़ी में मारी टक्कर, युवक की मौत
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में देर रात दिल्ली फूल लेकर जा रही पिकअप गाड़ी खराब हो गई। जिससे पीछे से आ रही रोडवेज बस नै टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई।
बुलंदशहर निवासी अर्जुन उर्फ बाबू (,24)पिकअप में गेंदा के फूल लेकर चालक साथी के साथ दिल्ली की तरफ जा रहा था। जैसे ही हाईवे 9 स्थित सरस्वती अस्पताल फ्लाईओवर पर पिकअप पहुंचा तो अचानक से खराब हो गया। चालक ने अर्जुन को रखवाली करने के लिए पिकअप पर छोड़ा और खुद मिस्त्री की तलाश में निकल पड़ा।
तभी हापुड़ की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने पीछे से पिकअप में टक्कर मार दी और अर्जुन की मौत हो गई। कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात भी बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू कराया।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है।












