हाईवे पर चलते कैंटर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

हाईवे पर चलते कैंटर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में हाईवे पर एक चलते कैंटर ने अचानक आग लग गई। जिससे ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार गौतमबुद्धनगर थाना दनकौर के डेवटा निवासी सुनील कैंटर चलाने का काम करता है। शनिवार रात को सुनील मेरठ से कैंटर लेकर नोएडा जा रहा था। जैसे ही वह निजामपुर के फ्लाईओवर पर पहुंचा तो कैंटर से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां से गुजरने वाले राहगीरों में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद उन्होंने आग की सूचना दी थी।
पिलखुवा केंद्र प्रभारी सचिन बालियान ने बताया कि कुछ
देर के लिए हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए थे। पुलिस ने थमे वाहनों के पहियों को गंतव्य की ओर रवाना किया।












