News
हाईवे किनारे खड़ी गाड़ियों से मोबाइल चोरी करने वालें गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, 6 मोबाइल फोन ओर बाइक बरामद

हाईवे किनारे खड़ी गाड़ियों से मोबाइल चोरी करने वालें गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, 6 मोबाइल फोन ओर बाइक बरामद
हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़ी गाड़ियों से मोबाइल चोरी करने वालें गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 6 मोबाइल फोन व बाइक बरामद की है।
थाना हाफिजपुर प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि हाफिजपुर पुलिस ने हाइवे किनारे खड़ी गाड़ियों से मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को रामपुर अंडरपास हापुड़ की तरफ गंदे नाले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी चोरों दिल्ली निवासी मनीष व बिजनौर निवासी अरसलाम के कब्जे से छह मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।












