हाईवें पर रोडवेज बस ने मारी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, टैक्टर चालक की मौत

हाईवें पर रोडवेज बस ने मारी
ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, टैक्टर चालक की मौत
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में हाईवे पर एक तेज रफ्तार रोड़वेज बस ने हरा चारा लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम को भेज रोडवेज चालक को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली के गांव रझैड़ा निवासी कैलाश चंद (58) शनिवार सुबह पशुओं के लिए हरा चारा लेकर गांव लौट रहे थे, तभी हाईवे पर एक तेज रफ्तार रोड़वेज बस ने पीछे से टैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और ड्राइवर की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने मौके पर पहुंच ट्रैक्टर चालक के शव को पोस्टमार्टम को भेज आरोपी ड्राइवर बलराम को गिरफ्तार कर लिया।













