हरियाणा नौकरी पर जा रहे बाईक सवार दो डिलीवरी ब्वॉय की मौत,मचा कोहराम

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवें -9 पर उपैड़ा फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने हरियाणा जा रहे दो बाइक सवार डिलीवरी बाय को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के
उपैड़ा गांव के फ्लाईओवर पर एक बाइकसवार दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार जिला शाहजहांपुर के गांव रतुली निवासी अशोक (25 )व अंकित (26 ) की मौत हो गई। दोनों गुरुग्राम में डिलीवरी ब्वॉय थे और 20 अक्टूबर को दीपावली मनाने अपने गांव आए थे।
अशोक अपने पीछे पत्नी छाया और दो बेटियों आस्था व अलका को छोड़ गए हैं। वहीं, अंकित के परिवार में पत्नी पूनम, बेटा निखिल और बेटी दुर्गा हैं। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में शोक छा गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












