हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल होने पर पकड़ने पहुंची पुलिस से हाथापाई कर फाड़ी वर्दी

हथियार के साथ युवक का वीडियो वायरल होने पर पकड़ने पहुंची पुलिस से हाथापाई कर फाड़ी वर्दी
हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में एक युवक का बंदूक लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों पर युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस से युवक ने हाथापाई कर वर्दी फाड़ डाली।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र में एक युवक का बंदूक हाथ में लेकर लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पुलिस ने वीडियो में युवक की शिनाख्त वैठ गांव निवासी के रूप में हुई। जिस पर टीम गांव में पूछताछ पहुंची पुलिस टीम से आरोपी युवक और उसके परिजनों ने टीम हाथापाई कर वर्दी तक फाड़ दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












