स्वदेशी मेले में खरीददारी करने उमडऩे लगी लोगों की भीड़, 40 से अधिक स्टाल लगाये गये

,हापुड़।
स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी करने के प्रति अलख जगाने के लिए शासन के निर्देश पर शहर अटल गौरव पार्क में स्वदेशी मेला आगामी 18 अक्टूबर तक लगाया जा रहा है। जिसमें स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमडऩे लगी है।
अटल गौरव पार्क में लगाये गये स्वदेशी मेले में उद्यमियों व हस्तशिल्पियों द्वारा 40 स्टाल लगाये गये है। मेले में स्वदेशी वस्तुओं को खरीदने व मेला देखने के लिए लोगों की भीड़ उमडऩे लगी है।
उद्योग उपायुक्त खुशबू सिंह ने बताया कि स्वदेशी मेले में जनपद में निर्मित वस्तुओं के स्टाल लगाये गये है। प्रतिदिन मेले में लोगों की भीड़ बढऩे लगी है।
मेले में खरीददारी करने आयी महिला स्वाति ने उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा करते हुए कि उन्हें स्वदेशी मेले में आकर बहुत अच्छा लग रहा है। सरकार का स्वदेशी मेला प्रतिवर्ष लगाना चाहिए।












