स्वदेशी जागरण मंच ने दिलाई स्वदेशी वस्तु अपनाने की शपथ

स्वदेशी जागरण मंच ने दिलाई स्वदेशी वस्तु अपनाने की शपथ
हापुड़।
आज ज़डनेट कंप्यूटर एजुकेशन विष्णु प्लाजा मैं स्वदेशी जागरण मंच द्वारा वहां उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को स्वदेशी वस्तु अपनाने के लिए संस्था के जिला संयोजक डॉ जीत सिंह के द्वारा शपथ दिलाई गई संस्था के जिला सह संयोजक नितिन गोयल ने कहा कि स्वदेशी वस्तु अपनाने से अपना देश मजबूत होगा इसके पश्चात संस्था के जिला विचार प्रमुख घनश्याम जी ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने से देश को होने वाले लाभ के बारे में बताया व वरिष्ठ नागरिक प्रमुख सियानंद त्यागी जी” स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ का नारा लगवाया “. कार्यक्रम में मीना, रजनी, पंकज, सोनू, नीरज, नितिन, संजय, विजय, नंदिता, श्याम सिंह दीप, दीपक कुमार, शिल्प आदि मौजूद रहे












